{"_id":"685799adfb01f2cf0501ea2f","slug":"middle-aged-man-murdered-with-sharp-weapon-in-sitapur-body-found-lying-in-garden-police-is-investigating-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या... बाग में पड़ा मिला शव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या... बाग में पड़ा मिला शव, पुलिस कर रही जांच
Sun, 22 Jun 2025 11:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:20 AM IST
सार
सीतापुर में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव के बाहर बाग में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी देते एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सीतापुर में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह शव गांव के बाहर एक बाग में पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना अटरिया इलाके के जजौर गांव की है। गांव निवासी यमित दीक्षित के फार्म में एक शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो गांव में जानकारी दी। शव की पहचान टिकौली गांव निवासी ईश्वरदीन (50) के रूप में हुई। खबर मिली को घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन