{"_id":"627954b1079122759970512a","slug":"middle-aged-man-beaten-to-death-sitapur-news-lko629832356","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या
विज्ञापन
पिसावां घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह घास काटने गये एक अधेड़ को युवक ने लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी परवन लाल (55) सोमवार सुबह नौ बजे घास काटने बक्सापुर मार्ग पर सियाराम के खेत पर गया था। आरोप है कि जैसे ही वह घास काटने के लिए बैठा, उसी दौरान गांव के ही रामसागर ने लाठी से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि अधेड़ लहूलुहान पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून बह रहा था।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ महोली अमन सिंह और एसओ भानुप्रताप ने घटना स्थल की जांच की। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केेस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले भी हुआ था विवाद
मामले मेें पुलिस को कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने बताया कि अधेड़ झाड़फूंक करता था। कुछ माह पूर्व आरोपी रामसागर की पत्नी अपने पोते के साथ झाड़फूंक कराने गई थी। करीब एक माह पूर्व आरोपी रामसागर ने परवन को लाठियों से पीट दिया था, जिसमें उसे काफी चोटें आईं थी। मामले में ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत करा दिया था। जिसके बाद से दोनों के बीच काफी कहासुनी होती रहती थी।
आरोपी के घर पर पड़ा ताला
घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। आरोपी के घर पर तलाश की गई थी। उसके घर पर कोई नहीं मिला। घटना के बाद से घर में ताला पड़ा हुआ है।
- अमन सिंह, सीओ महोली