फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Middle-aged dies after being threatened by soldiers

सिपाहियों के धमकाने पर अधेड़ की मौत

Thu, 23 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged dies after being threatened by soldiers
सीतापुर। थाना रामपुरकलां इलाके में पुलिस के सामने एक अधेड़ की मौत हो गई। उसकी पत्नी ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि विवाद के बाद दोनों पक्षों के समझाने के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना रामपुरकलां के गांव छिपुलहिया कोडरा निवासी श्री देवी ने बताया कि गांव में ही एक पाकर का पेड़ लगा हुआ है। इसकी शाखाएं उसके मकान के ऊपर फैली हुई है। जिसको गांव के कुछ लोग काटने नहीं दे रहे थे। कई बार कहने पर जब आरोपियों ने डाल काटी तो डाल पीड़िता के मकान पर गिर गई।
विज्ञापन

दूसरी बार जब आरोपियों ने डाल काटी तो वह पीड़िता की टिन शेड पर गिर गई, जिससे उसकी टिन टूट गई और काफी नुकसान हुआ। इसके बाद महिला और उसके पति ओमप्रकाश (54) ने आरोपियों को समझा कर पेड़ की डाल काटने को कहा तो आरोपियों ने डाल काटने से मना कर दिया। आरोपी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर पुलिस आ गई। महिला का आरोप है कि सिपाहियों ने उल्टा उसके पति को ही धमकाया और खर्चा पानी भी मांगा। धमकाने के दौरान ही उसका पति अचानक गिरकर बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसओ रामपुरकलां जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच पेड़ की डाल काटने को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर पुलिस गई थी। संदिग्ध हालतों में अधेड़ की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed