{"_id":"6ac68f6db8e0c5924c079d98","slug":"mhm-rooms-to-be-set-up-in-schools-for-adolescent-girls-sitapur-news-c-102-1-slko1037-165389-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: किशोरियों के लिए स्कूलों में बनेगा एमएचएम कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: किशोरियों के लिए स्कूलों में बनेगा एमएचएम कक्ष
Wed, 07 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पीएमश्री सात राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व भावनात्मक बदलाव, माहवारी स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य और जीवन कौशल की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) कक्ष स्थापित किया जाएगा।
डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक विद्यालयों को यह गतिविधियां आयोजित कराने के लिए 30 हजार रुपये की बजट राशि भी भेज दी गई है। जल्द ही इसके क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक होगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य की तरफ से गृह विज्ञान, विज्ञान या जीव विज्ञान की शिक्षिका को एमएचएम कार्यक्रम के लिए नोडल नामित किया जाएगा। ऐसी शिक्षिका उपलब्ध न होने पर किसी अन्य महिला शिक्षक को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
एमएचएम कक्ष में अलग से एमएचएम कॉर्नर बनाया जाएगा, जिसमें माहवारी स्वच्छता से संबंधित पुस्तकें, पत्रिकाएं और पोस्टर रखे जाएंगे।
साथ ही सेनेटरी पैड बैंक स्थापित किया जाएगा। किशोरियों को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर देने के लिए कक्ष में प्रश्न पेटिका रखी जाएगी। ताकि वह अपने प्रश्न पूछ सके।