फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mercury 41 degrees, Saturday the hottest day so far in April

Sitapur News: पारा 41 डिग्री, अप्रैल में अब तक का शनिवार सबसे गर्म दिन

Sat, 27 Apr 2024 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 27 Apr 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Mercury 41 degrees, Saturday the hottest day so far in April
सीतापुर। जिले में गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। शनिवार को भी सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल किया। एक डिग्री उछाल के साथ पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। अप्रैल माह में शनिवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते दिखाई दिए। गर्मी के कारण दोपहर में शहर के मुख्य चौराहों व बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हुई तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी, लेकिन जल्द ही आसमान साफ होने से सूरज की तीखी किरणे चुभने लगीं। सुबह आठ बजे के बाद गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तपिश से आम जनमानस बुरी तरह बेहाल नजर आया। दोपहर होते-होते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आलम यह रहा कि तेज धूप के साथ लगभग 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाले गर्म थपेड़ों ने मुसीबत और बढ़ा दी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से बेचैन लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जिसके चलते दोपहर को शहर की प्रमुख बाजार व चौराहों पर आवाजाही बेहद कम रही। पंखे व कूलर भी गर्मी के सितम से राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हुए। देर शाम तक गर्मी के तेवर बरकरार रहे, जिससे लोगों का बदन पसीने से तरबतर होता रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed