फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   medicine crisese

दो दिन की केवल मिल रही दवा, भटक रहे मरीज

Fri, 27 Sep 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
medicine crisese
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख सीएचसी पर इस समय दवाओं की किल्लत बनी हुई है। यहां आने वाले मरीजों को केवल दो दिन की ही दवा दी जा रही है। जबकि डॉक्टर पांच दिन की दवा लिख रहे हैं। जब दो दिन की दवा मिलती है तो दूरदराज से आने वाले मरीजों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीएचसी पर मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाता है। इस समय सीएचसी पर दवाओं का स्टॉक समाप्त हो गया है। चिकित्सकों का कहना है कि आजकल बदलते मौसम के कारण सबसे अधिक मरीज बुखार, बदन दर्द व पेट दर्द के आ रहे हैं। इनके इलाज के लिए पैरासिटामॉल व दर्द की दवा डायक्लो नहीं है।
विज्ञापन

इससे अस्पताल प्रशासन की तरफ से कुछ दवा का कुछ इंतजाम किया गया है। लेकिन वह जरुरत के मुताबिक नहीं है। इसके कारण मरीजों को पर्याप्त दवाएं नहीं मिल पा रही है। डॉक्टर पांच दिन की दवा खाने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन उन्हें दवा काउंटर पर केवल दो दिन की ही दवा दी जा रही है। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर इंचार्ज शकील अहमद का कहना है कि 13 सितंबर को दवा का इंडेट भेजा गया था। उसके बाद रिमाइंडर भी जा चुका है। लेकिन अभी दवा नहीं मिल पाई है। बुधवार को इलाज कराने आई सुभी व सरला देवी का कहना है कि यहां पर दवा नहीं मिल रही है। मजबूरी में बाहर से खरीदनी पड़ेगी। इससे पहले आई थी तो केवल दो दिन की ही दवा मिल पाई थी।
भेज दी है रिपोर्ट
जरूरत के मुताबिक दवा नहीं मिल पाई है। इसी वजह से मरीजों को पांच दिन के बजाए दो दिन की दवा दी जा रही है। जिला मुख्यालय पर रिपोर्ट भेज दी गई है।
-डॉ. प्रखर श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed