{"_id":"6a7b6c3e263df891d6042d18","slug":"medical-store-found-running-on-kheris-license-in-sitapur-sealed-sitapur-news-c-102-1-slko1053-161919-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खीरी के लाइसेंस पर सीतापुर में चलता मिला मेडिकल स्टोर, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खीरी के लाइसेंस पर सीतापुर में चलता मिला मेडिकल स्टोर, सील
Wed, 12 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सील किया गया मेडिकल स्टोर
रामकोट। कटीली क्षेत्र में मंगलवार को औषधि विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर का संचालन लखीमपुर खीरी जिले के लाइसेंस पर होता मिला। इस पर जिला औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। टीम ने दुकान से करीब 5.20 लाख रुपये की दवाएं जब्त की हैं। साथ ही पांच दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जिला औषधि निरीक्षक अनीता कुरील और बबीता रानी ने पुलिस टीम के साथ अड़बेनियाग्रांट कटीली स्थित अनुराधा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान का संचालन पवन कुमार निवासी मैगलगंज, लखीमपुर खीरी के नाम से पाया गया।
अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर से संबंधित दस्तावेज और लाइसेंस की जांच की। इसमें दुकान के संचालन के लिए प्रस्तुत लाइसेंस लखीमपुर खीरी जिले का पाया गया। सीतापुर में इस लाइसेंस के आधार पर मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने पर औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान दुकान में रखी दवाओं की भी जांच की गई। टीम ने करीब 5.20 लाख रुपये कीमत की दवाएं जब्त कीं। दवाओं की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की आशंका को देखते हुए पांच दवाओं के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।