फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   mdm cooked in non branded salt, dm angry in inspection

डीएम को एमडीएम में खराब क्वालिटी का मिला नमक तो मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 18 May 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
mdm cooked in non branded salt, dm angry in inspection
सीतापुर। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय सरैंया चौकी का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। डीएम को एमडीएम में नमक की गुणवत्ता खराब मिली तो शिक्षिका को जमकर फटकार लगाई। पूर्व प्रधान के द्वारा बनवाए गए गुणवत्ताविहीन शौचालय को देखकर डीएम भड़क गए। उन्होंने रिकवरी कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल के सामने कूड़ा पड़ा होने पर एफआईआर दर्ज कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालय में छात्रों व अध्यापकों की उपस्थिति, विद्यालय के प्रबंधन, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, शौचालय व रसोईघर आदि का निरीक्षण किया। बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। शिक्षकों को घर-घर बुलावा टोली भेजकर व अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। पूर्व प्रधान द्वारा विद्यालय परिसर में बनवाए गए शौचालय अधोमानक होने के कारण टूटे मिले। इस पर उन्होंने जांच कराकर रिकवरी कराए जाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय के बाहर पड़े कूड़े के ढेर का तत्काल निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह को निर्देशित किया कि विद्यालय के गेट पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिलाधिकारी ने बच्चों से वार्ता कर उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त करने व स्वच्छता की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समय-समय पर हाथ धोने, नाखून काटने, नियमित रूप से स्नान कर विद्यालय आने व पूर्ण ड्रेस पहनने के लिये भी प्रेरित किया। बच्चों से कविताएं सुनने के साथ-साथ गणित के प्रश्न भी जिलाधिकारी ने हल कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई घर में लकड़ी से खाना बनाने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। प्रधान को एलपीजी का इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्कूल में बन रहे एमडीएम को देखा तो वह काफी नाराज दिखे। नमक की गुणवत्ता खराब मिली। नमक किसी ब्रांडेड कंपनी के बजाय लोकल कंपनी का था। इस पर प्रधानाध्यापिका रूबिना बानो को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।

खंड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण न किये जाने पर फटकार भी लगाई। रोजाना नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बिजली व पंखे की उपलब्धता के साथ-साथ बच्चों के बैठने के लिए बेंच का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीएसए अजीत कुमार, डीसी मनरेगा सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed