एमबीएफ क्रिकेट टीम बनी चैंपियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एमबीएफ क्रिकेट टीम ने खिताब अपने नाम किया। उसने 32 रनों से बालाजी क्रिकेट टीम को हराया। बाद में टीमों को पुरस्कृत किया गया।
नगर के बहरान बाबा क्रिकेट मैदान पर चल रहे प्रथम प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को एमबीएफ क्रिकेट टीम धरौली व बालाजी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एमबीएफ क्रिकेट टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 96 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी बालाजी क्रिकेट टीम 64 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह एमबीएफ क्रिकेट टीम ने बालाजी क्रिकेट टीम को 32 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
विजेता टीम को राज्य उपभोग परिषद के अध्यक्ष कमलेश यादव व नगर पंचायत चेयरमैन गंगाराम राजपूत ने ट्राफी व प्राइज मनी देकर पुरस्कृत किया।
टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बॉबी व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सचिन को दिया गया। इस अवसर पर गंगाराम राजपूत ने कहा कि खेलों के आयोजनों से प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं व एकता को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान अनिल मिश्रा, डब्बू सिंह, सर्वेश राजपूत, सुनील गिहार, मनीष पॉडेय, हरिनामआदि मौजूद रहे।