{"_id":"62225bf40c066d0954511f99","slug":"married-woman-hanged-for-not-getting-dowry-sitapur-news-lko6204014134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर विवाहिता को फंदे से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न मिलने पर विवाहिता को फंदे से लटकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर के भीतर छप्पर से लटकता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर मथुरा इलाके के नहरवल मजराउमरी गनेशपुर निवासी गोल्डी (25) पत्नी अमित का शव गुरुवार रात घर केे भीतर छप्पर से लटकता पाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना की सूचना पाकर बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला निवासी गोल्डी के पिता नौमीलाल मौके पर पहुंचे।
नौमीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी का विवाह एक वर्ष पूर्व किया था। ससुरालीजन अक्सर दहेज की मांग करते थे व बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप है कि दहेज न देने के कारण ही बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने बेटी के पति समेत ससुर संतरी व सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। एसओ रामपुर मथुरा जीतेंद्र ओझा ने बताया कि तहरीर पर दहेज हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।