फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married's death, case against three including husband

विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस

Wed, 19 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Married's death, case against three including husband
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायका पक्ष ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में तीनों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रमुआपुर निवासी शिक्षा (20) पत्नी सत्यपाल का शव उसकी ही साड़ी के सहारे घर में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने शव को फंदे पर देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना को लेकर मृतका की मां पिसावां इलाके के बरगांवा निवासी गंगोत्री ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह आठ माह पूर्व हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे थे। इसी को लेकर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। शव को फंदे पर लटका दिया गया। सोमवार की रात रिश्तेदारों से घटना की जानकारी मिली। ससुरालीजन मौके से फरार हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की मां की तहरीर पर पति सत्यपाल, ससुर गंगाराम, सास जगरानी पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed