{"_id":"61cca9febcb77750a47d8ecf","slug":"many-localities-lost-their-electricity-due-to-rain-sitapur-news-lko6111300160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कई मोहल्लों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कई मोहल्लों की बिजली गुल
विज्ञापन
नैपालापुर के पास बिजली के खंभे पर जम्फर सही करते विद्युत कर्मी। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बारिश के चलते शहर के भवानीपुर व नैपालापुर फीडर की विद्युत आपूर्ति बुधवार को कई घंटे बाधित रही। पावर कॉर्पोरेशन ने काफी मशक्कत कर आपूर्ति को बहाल कराया। इसके कारण लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी।
शहर के भवानीपुर फीडर से विकास नगर, खूबपुर, श्रीनगर, पुराना सीतापुर सहित 25 से अधिक मोहल्ले जुड़े हुए है। इन मोहल्लों में बीती रात बारिश की वजह से करीब 12 बजे आपूर्ति गुल हो गई। इससे मोहल्लों में अंधेरा छा गया। करीब छह घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं सुबह के समय नवीन चौक सहित कई जगहों पर फॉल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही।
इससे दिन में भी आपूर्ति आती जाती रही। इसी तरह नैपालापुर फीडर से जुड़े मोहल्लों में अचानक बिजली गुल हो गई। इसकी वजह से आनंद नगर व नैपालापुर सहित 10 से अधिक मोहल्लों में बिजली नहीं आई। काफी देर तक आपूर्ति न आने पर लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसर को फोन किया। अफसरों ने फॉल्ट होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
अफसरों ने बताया, मरम्मत का काम शुरू हो गया है। रात को गुल हुई बिजली सुबह 10 बजे के बहाल हो सकी। लंबे समय तक विद्युत आपूर्ति गुल होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के समय विद्युत आपूर्ति न होने से पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों ने निजी हैंडपंप के जरिए अपनी जरूरतें पूरी की।