फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Manrega workers not given 7 Crore

मनरेगा मजदूरों का 7 करोड़ बकाया 

Fri, 19 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Manrega workers not given 7 Crore
मजदूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिले में मनरेगा मजदूरों का हाल बेहद खराब है।  इस योजना में पहले तो गांव में श्रमिकों को रोजगार नहीं मिलता। काम मिल भी जाता है तो महीनों तक मजदूरी भुगतान के लिए श्रमिक चक्कर लगाते हैं।

विज्ञापन


जबकि योजना में काम करने वाले मजदूरों को सात दिन में भुगतान कर दिए जाने का प्रावधान है। अफसरों की सुस्ती से जिले में सात करोड़ 25 लाख रुपये की मनरेगा मजदूरी पिछले दो साल से बकाया है। नतीजतन, मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


गांवों में श्रमिकों को रोजगार मुहैय्या कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा योजना संचालित की जा रही है। योजना में श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है। इसके एवज में उन्हें तय मजदूरी दिए जाने का प्रावधान है। यह भुगतान मजदूरों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना का हाल इस कदर खराब है कि मनरेगा मजदूरों को काम मिलना बेहद टेढ़ी खीर साबित होता है। जिन मजदूरों को काम मिल गया तो उन्हें महीनों तक मजदूरी का भुगतान नहीं मिलता है। मौजूदा समय में जिले के सभी 19 ब्लॉकों में कुल मिलाकर करीब सात करोड़ का भुगतान बकाया है।


इसमें ब्लॉक एलिया में 25.89, बेहटा में 27.37, बिसवां में 37.86, गोंदलामऊ में 16.64, हरगांव में 32.45, कसमंडा में 66.76, खैराबाद में 39.03, लहरपुर में 21.01, मछरेहटा में 64.83, महमूदाबाद में 37.71, महोली में 10.07, मिश्रिख में 73.53, पहला में 7.11, परसेंडी में 29.25, पिसावां में 11.58, रामपुर मथुरा में 72.42, रेउसा में 6.65, सकरन में 68.88 तथा सिधौली में 32.67 लाख मजदूरी बकाया है। मनरेगा श्रमिक बकाया भुगतान पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed