{"_id":"5ef0cc608ebc3e42c8355b07","slug":"man-died-sitapur-news-lko527203269","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान रोकने के लिए बोरी लगा रहा मजदूर नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान रोकने के लिए बोरी लगा रहा मजदूर नदी में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में कटान रोकने के लिए नदी किनारे मिट्टी भरी बोरियां लगाते समय एक मजदूर बोरी सहित नदी में समा गया। उसकी काफी तलाश की गई। कई घंटे बाद उसका शव नदी से निकाला जा सका। मृतक के परिवार के लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तंबौर थाना क्षेत्र के हरखीबेहड़ के किनारे निकली शारदा नदी के बाढ़ व कटान से हर साल लोगों को भारी तबाही का सामना करना पड़ता है। जिससे निजात दिलाने के लिये सरकार द्वारा सिंचाई विभाग को धन आवंटित कर नदी के किनारे बांध का निर्माण करवाया जा रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा चलाई जा रही इस बाढ़ व कटान रोको परियोजना में गांव व पड़ोस के सैकड़ों मजदूर काम कर रहे हैं।
सोमवार सुबह इसी परियोजना में काम कर रहे तंबौर इलाके के हरकीबेहड़ गांव निवासी दृगपाल (40) पुत्र इंद्रबली यादव की शारदा नदी में बंधा बनाते वक्त डूबने से मौत हो गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 12 बजे नदी के किनारे बालू भरी बोरियां डालते समय नीचे की बोरियां फिसल जाने से दृगपाल गहरे पानी में चला गया। काफी मशक्कत के बाद करीब दो बजे उसे निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मौत के बाद परिजनों ने ठेकेदार के विरुद्ध लापरवाही का आरोप लगाया है। खबर पाकर एसडीएम लहरपुर रामदरश राम, तंबौर थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए शांत किया। साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।