फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Make preparations to deal with floods

बाढ़ से निपटने की पूरी करें तैयारियां

Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Make preparations to deal with floods
रामपुर मथुरा/सीतापुर। बाढ़ व कटान की आशंका को लेकर उप जिलाधिकारी महमूदाबाद दिव्या ओझा ने विकासखंड में एक बैठक की। इसमें ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने निर्देश दिया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

क्षेत्र में सरयू की बाढ़ और कटान से प्रति वर्ष सात ग्राम पंचायतें अखरी, अंगरौरा, अटौरा, कनरखी, शुकुलपुरवा, केवड़ा व कलुवापुर के करीब आधा सैकड़ा गांवों के हजारों लोग परेशान हो जाते है। इस आपदा से बचाव के लिए एसडीएम महमूदाबाद दिव्या ओझा ने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अखरी व अंगरौरा में बन रहे तटबंध का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि 20 जून तक हर हालत में जहां बिजली पोल टूटते हैं या तार टूटे हैं, उन्हें मरम्मत करा दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग व पशु चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया कि प्राथमिक उपचार की दवाइयां बटवाई जाएं। पशुओं से संबंधित प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कर ली जाए। बैठक में बीडीओ ऐश्वर्य यादव, एडीओ पंचायत राजेश कुमार श्रीवास्तव, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रधान, सचिव, बीडीसी व कोटेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed