फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mahashivratri celebrate

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

Fri, 24 Feb 2017 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri celebrate
भगवान शिव का अनोखा मंदिर

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को जिले भर के शिव मंदिर समेत शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। शिव भक्तों ने मंदिरों में जाकर शिव लिंग पर जलाभिषेक किया और बेल पत्र व धतूरा समेत फूल चढ़ाकर पूजन अर्चन कर भगवान शंकर से मन्नतें भी मांगीं।

विज्ञापन


सुबह से शुरू यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। महाशिव रात्रि पर शहर के श्याम नाथ मंदिर, जंगली नाथ मंदिर, ताड़क नाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में शिव भक्तों की सुबह से ही कतारें लगनी शुरू हो गई थी। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने शिव लिंग पर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान सभी मंदिर और शिवालय हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहे। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि का उपवास भी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर लहरपुर में महाशिवरात्रि पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आराध्य देव भगवान शंकर की विधि विधान से पूजा अर्चना करके मन्नत मांगीं। क्षेत्र के प्रसिद्ध भूलिया बाबा मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, बाबा जंगली नाथ मंदिर, सूर्य कुंड मंदिर, अनाम ज्योत आश्रम स्थित सत्य ईश्वर महादेव मंदिर गन्नी टोला स्थित शंकर भगवान के मंदिर, गेरुआ शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की।

जबकि सकरन में महाशिवरात्रि पर श्री चक्रेश्वर महादेव, चकले बाबा मंदिर, दुगाना के चंद्रलोक देवपुरी व सकरन के भोलवा बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन व पूजा पाठ किया।

वहीं तम्बौर में मोहल्ला ठाकुरन टोला स्थित अति प्राचीन शिवालय, कायस्थ टोला स्थित शिवालय, मुख्य बाजार में झबल्ली हलवाई शिवालय व शेखन टोला में बने महावीर वैश्य शिवालय में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर भोले का आशीर्वाद लिया। कई मंदिरों पर कीर्तनों की टोलियां भगवान शिव के कीर्तन करते दिखी।


महमूदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार शिवरात्रि पर्व पर नगर के ठठेरी बाजार स्थित शिव मंदिर से भक्तों ने रात को बैंड बाजों व रोड लाइट के साथ धूमधाम से शिव बारात निकाली। बारातियों का जगह-जगह भक्तों ने ठंढई पिलाकर स्वागत किया। शिव बारात में शामिल होने पहुंचे सैकड़ों युवा धोती, कुर्ता, पायजामा व सिर पर टोपी लगाकर चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed