फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Made a defaulter of Rs 1.55 lakh after 11 years of disconnection

Sitapur News: कनेक्शन कटने के 11 साल बाद 1.55 लाख का बना दिया बकायेदार

Fri, 02 Aug 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Made a defaulter of Rs 1.55 lakh after 11 years of disconnection
कमलापुर (सीतापुर)। बिजली कनेक्शन कटने के 11 साल बाद एक ग्रामीण को एक लाख 55 हजार रुपये का बिजली का बिल भेज दिया गया।दिवंगत कनेक्शनधारी के बेटे को अमीन ने मोबाइल पर फोन करके बकाया बिल जमा करने को कहा है। बकायेदारी अदा न करने पर आरसी कटाने की चेतावनी दी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत अधिशासी अभियंता व आईजीआरएस पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिसवां के कंदुनी निवासी नवल किशोर मिश्र लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। नवल के मुताबिक उनके पिता स्व. छैलबिहारी मिश्र के नाम गांव में बिजली का कनेक्शन था। 27 अक्तूबर 2013 को एक मुश्त समाधान योजना के तहत स्थायी रूप से बिजली का कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन

14 जून 2024 को कंदुनी के अमीन ने मोबाइल पर कॉल करके कहा कि पिता के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन पर एक लाख 55 हजार रुपये का बिल बकाया है। बकाया बिल तत्काल जमा कराएं अन्यथा आरसी कट जाएगी। नवल ने इसकी शिकायत अधिशासी अभियंता के साथ आईजीआरएस पर दर्ज कराई है। अधिशासी अभियंता ने मामले की जांच अवर अभियंता को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed