फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Maa Durga will come riding on a horse

घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Tue, 29 Mar 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Maa Durga will come riding on a horse
लालबाग की मुख्य बाजार में नवरात्र को लेकर माता की चुनरी खरीदती महिलाएं। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। पूरे नौ दिन नवरात्र रहेंगे। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी और भैंस पर सवार होकर जाएंगी। पंडितों का कहना है कि मां दुर्गा का आगमन व प्रस्थान दोनों इस बार शुभ नहीं है। देश में युद्ध जैसे हालात बने रहेंगे।
विज्ञापन

आचार्य सचिन शास्त्री का कहना है कि माता का आगमन घोड़े पर होने जा रहा है। इसे देवीभगवत पुराण में सत्ता, जनता और राष्ट्र के लिए बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। पुराणों के अनुसार जब नवरात्र का आरंभ शनिवार व मंगलवार को होता है, इस दिन देवी का वाहन घोड़ा यानी अश्व होता है। इसी तरह जिस दिन नवरात्र समाप्त होता है, उस दिन के अनुसार देवी के अलग-अलग वाहन हैं।
विज्ञापन

रविवार व सोमवार को नवरात्र समाप्त होने पर देवी भैंस पर सवार होकर जाती हैं। भैंस पर देवी की वापसी को अशुभ माना गया है। इस बार ऐसा संयोग बन रहा है कि माता घोड़े पर सवार होकर आएंगी और भैंस पर जाएंगी। ये दोनों ही प्रतिकूल फलदायी है। इसका प्रभाव यह रहेगा कि इस साल शासन सत्ता को विरोध का सामना करना पड़ेगा। मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है। प्राकृतिक आपदा और रोग से जन धन की हानि हो सकती है। ऐसे में अपने जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए नवरात्र में देवी की श्रद्धा भाव से उपासना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर बाजारों में शुरू हुई तैयारी
नवरात्र को लेकर बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। लालबाग बाजार में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। दो अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर व्यापारी सामान जुटाने में जुटे हुए है। व्यापारियों का कहना है कि गुरुवार से पूजन सामग्री की बिक्री शुरू हो जाएगी। इस समय सामान्य दिनों की ही तरह बिक्री हो रही है। कोई चुनरी से अपनी दुकान सजा रहा है तो कोई विभिन्न प्रकार के मालाओं को दुकान के बाहर लगाकर दुुकान की रौनक बढ़ाने में प्रयास कर रहा है।

इन मंदिरों में उमड़ते हैं भक्त
शहर के आलमनगर स्थित दुर्गा मंदिर, आंख अस्पताल रोड स्थित संतोषी माता मंदिर, डालडा मिल के निकट माता काली मंदिर, नैमिषारण्य के मां ललिता देवी मंदिर, महमूदाबाद का संकटा देवी मंदिर सहित जिले के अन्य मंदिरों में भक्तों की अपार श्रद्धा दिखाई देती है। यहां पर नवरात्र के समय श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते हुए नजर आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed