फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Looted tractor-trolley recovered from Hardoi

हरदोई से लूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

Thu, 28 Jan 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Looted tractor-trolley recovered from Hardoi
सीतापुर। हरदोई से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट कर नेपाल की ओर बेचने जा रहे रामकोट इलाके के तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोबाइल, एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हरदोई जिले के पिहानी इलाके के डेल पंडरवा के निकट फैक्टरी मोड़ से 21 जनवरी को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोबाइल लूटा गया था। इस मामले में पिहारी थाने में केस दर्ज हुआ था। लुटेरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेचने के लिए नेपाल की ओर जा रहे थे। इसी बीच शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस टीम, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम ने शहर कोतवाली इलाके में हाईवे पर पंकज ढाबे के पास चेकिंग करते हुए रामकोट इलाके के गौरा गांव निवासी पट्टर, राजकिशोर व इसी क्षेत्र के सहसापुर निवासी गोलू को गिरफ्तार किया। इनके पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से एक बाइक व देशी तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल रवाना किया गया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाली के दारोगा निर्मल कुमार, स्वाट टीम के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार रावत, सर्विलांस टीम के दारोगा मनीष सिंह, स्वाट टीम आरक्षी आनंद कुमार, सोहनपाल, राहुल कुमार, रवि वर्मा व शहर कोतवाली के आरक्षी संदीप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed