{"_id":"6228f7a85ac2e956f0122901","slug":"liquor-worth-50-lakhs-recovered-driver-arrested-sitapur-news-lko621100335","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की शराब बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस को बुधवार देर रात बड़ी कामयाबी मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए हरियाणा से गुवाहाटी जा रहे शराब से भरे एक ट्रक को बरामद कर लिया है। मौके से चालक और कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बरामद शराब हरियाणा की है। शराब की कीमत करीब 50 लाख आंकी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात मुखबिर की सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ शहर के ग्रास फार्म के पास दबिश दी, जहां पर महोली की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोका। बताया कि ट्रक को रोकने के बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक के अंदर भारी मात्रा में दो कंपनियों की शराब की काफी संख्या में पेटियां बरामद हुई है।
ट्रक को पुलिस टीम कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि मौके से हरियाणा प्रदेश के पानीपत निवासी प्रवीण और सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवीण ट्रक का चालक है और सुरेश कंडेक्टर है। दोनों ने पुलिसिया पूछताछ में कुबूला कि यह लोग हरियाणा के सोनीपत से शराब को लेकर गुवाहाटी जा रहे थे।
विज्ञापन
बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख बताई जा रही है। शराब हरियाणा की है। शहर कोतवाल ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच पड़ताल जारी है। दोनों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
हरियाणा से गुवाहटी पहुंचाने को 30 हजार में हुई थी डील
पुलिस की कार्रवाई में हिरासत में लिए गए ट्रक चालक और कंडेक्टर ने कुबूला कि शराब हरियाणा के सोनीपत निवासी महेश त्रिपाठी की है। बताया कि महेश ने इन लोगों को शराब को हरियाणा से गुवाहाटी पहुंचाने के लिए 30 हजार रुपये दिए थे। शराब पहुंचाने के लिए 30 हजार में डील हो जाने के बाद दोनों लोग गुवाहाटी के लिए रवाना हुए थे। चालक और कंडेक्टर की माने तो पैसों की लालच में आकर दोनों ने पहली बार अपराध किया है। पुलिस इनकी भी कुंडली खंगालने की बात कह रही है।
ट्रक के अंदर शातिरों ने बना दिया था तहखाना
शराब पहुंचाने के लिए हुई डील के बाद शातिरों ने अनोखा तरीका इजात किया था। आसानी से शराब की बड़ी खेप को पहुंचाने में सफर के दौरान कोई दिक्कत न आए और किसी को इसकी भनक न लगे इसके लिए ट्रक के अंदर ही तहखाना बना दिया था। इसका खुलासा शराब पकड़ने जाने के दौरान अंदर का नजारा देखने के बाद हुआ। उसे देखकर कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम भी दंग रह गई। ट्रक को लकड़ी के फ्रेम से ढका गया था। जिसके अंदर एक कंटेनर रखा था। कंटेनर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जिसके अंदर शराब छुपाई गई थी।
टैक्स चोरी कर ले जा रहे थे शराब
शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि बरामद शराब जिन कंपनियों की है, वह सिर्फ हरियाणा में ही बेची जा सकती थी। हरियाणा में शराब सस्ती होने के कारण उनको अन्य प्रदेश में बेचा जा रहा था। जिससे राजस्व को भारी मात्रा में चूना लगाया जा सकता था।