{"_id":"9cc30b4074bb6df75ee523daa53052b8","slug":"lion-show-in-sndna-stirred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदना में दिखा शेर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदना में दिखा शेर, हड़कंप
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम भनवापुर निवासी राजकुमार सिंह गांव के कई मजदूरों के साथ खेत गया था। उसी दौरान खेत में शेर आ धमका। सभी ने एकजुट होकर शोर मचाया, तो वह भाग गया। दूसरी तरफ डगरहा धाम में मोहनदास त्यागी महाराज कथा सुना रहे थे। इसी बीच मंच से थोड़ी दूरी पर शेर देख वह घबरा गए।
विज्ञापन
हालांकि भीड़ को देख शेर वहां से भी भाग गया। भानपुर के रमेश, रामगुनी, जसपाल आदि ग्रामीणों ने भी शेर के देखे जाने की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के रेंजर को फोन कर शेर दिखने की सूचना दी, लेकिन रेंजर ने खुद को चुनाव में व्यस्त होने की बात कही। शेर देखे जाने के बाद से भानपुर गांव के कई परिवार घरों में ताला लगाकर अपनी रिश्तेदारी में चले गए हैं।
विज्ञापन
.......
इस मामले में जांच पूरी होने तक यह कहना मुश्किल होगा कि उस क्षेत्र में जो जानवर देखा जा रहा है वह शेर ही है। हो सकता है कि लोग सियार को ही शेर समझ बैठे हों। उस क्षेत्र में वन विभाग की टीम भेजी गई है, जांच पूरी होने के बाद ही जानवर की पुष्टि की जा सकेगी। हालांकि लोगों को एहतियात बरतना चाहिए- एपी त्रिपाठी, डीएफओ
विज्ञापन