{"_id":"6293bddc710c7a6b80031fae","slug":"life-s-precious-understand-its-value-sitapur-news-lko6328474124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन का अनमोल, समझें इसका मोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन का अनमोल, समझें इसका मोल
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास एक बाइक पर चार लोग बिना हेलमेट के जाते हुए। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिम्मेदारों ने अभियान चलाया। चालान किया, फूल देकर भी समझाया, लेकिन लोगों पर असर नहीं पड़ रहा है। लोग लगातार यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ट्रिपलिंग आम बात हो गई है। हेलमेट लगाना लोग जरूरी नहीं समझते हैं। रविवार को शहर में कई ऐसे नजारे देखने को मिले, जिसमें लोग लापरवाही बरतते नजर आए।
दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिम्मेदारों ने अभियान चलाया कि लोग यातायात नियमों का पालन करें। इसके लिए गांधीगिरी दिखाते हुए लोगों को गुलाब का फूल देकर समझाया गया। हेलमेट पहना कर चेतावनी भी दी गई। विभाग ने चालान की कार्रवाई भी की। इसके बावजूद भी लोग नहीं समझ पा रहे हैं।
रविवार को अमर उजाला की टीम ने एक घंटे तक शहर के विभिन्न चौराहों पर पड़ताल की। इसमें अधिकतर बाइक चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई पड़े। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। हर दूसरी या तीसरी बाइक पर तीन सवारियां बैठी हुई थी। उनको इस बात का बिल्कुल भी खौफ नहीं था कि जरा सी चूक से उनकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
अपनों के लिए करें नियमों का पालन
यातायात नियमों का पालन पुलिस के डर से नहीं करना चाहिए, बल्कि इसलिए करना चाहिए कि उनके अपनों को उनकी जरूरत है, किसी भी हादसे में नुकसान उसके परिजनों का होता है, जिसकी हादसे में मौत हो जाती। कई बार ऐसा भी होता है कि एकलौते परिवार का युवक जिस पर घर की जिम्मेदारी होती है, जब उसकी दुर्घटना में मौत होती है तो उसके परिजनों को जीवन भर का दंश झेलना पड़ता है।
- फरीद अहमद, यातायात निरीक्षक
चलता रहेगा अभियान
विभाग तो लगातार जागरुकता अभियान चला रहा है। आगे भी ऐसे ही अभियान चलता रहेगा। हमारी जिम्मेदारी है कि लोग अधिक से अधिक जागरुक हो और नियमों का पालन करें। लेकिन इसके बाद भी लोग मनमानी करते हुए लापरवाही बरते हैं, ऐसे लोगों को सोचना चाहिए कि वह नियमों का पालन करें ताकि उनका अमूल्य जीवन बचा रहे।
- पियूष कुमार, सीओ सिटी/यातायात