फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard trapped in the clutches of predators

शिकारियों के शिकंजे में फंसा तेंदुआ

Fri, 11 Dec 2015 10:46 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरैया उदयपुर निवासी बिंद्रा प्रसाद के गन्ने के खेत में गुरुवार रात कुछ शिकारियों ने जंगली सुअरों के शिकार के लिए लोहे का शिकंजा लगा दिया। देर रात में उधर से गुजर रहे एक तेंदुए का पैर शिकंजे में फंस गया।

विज्ञापन


पैर फंसते ही तेंदुआ दहाड़ने लगा, इस पर शिकारी भाग खड़े हुए। सुबह के समय गन्ने के खेत से तेंदुए की दहाड़ सुनते ही ग्रामीण दहशत में आ गए। कुछ हिम्मत जुटाकर बढ़े तो खेत की मेड़ पर पहुंचते ही उन्हें शिकंजे में एक तेंदुआ नजर आया। यह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद करीब दोपहर दो बजे डीएफओ एपी त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए को काबू में करने के लिए लखनऊ प्राणि उद्यान से मदद मांगी। करीब पौने तीन बजे लखनऊ प्राणि उद्यान के डिप्टी डायरेक्टर उत्कर्ष शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ट्रैंकुलाइज कर उसे काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के बेहोश होते ही उसे जाल में बंद कर उसका पैर बाहर निकाला। शिकंजे में पैर फंसा होने के कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो चुका था। टीम उसे इलाज के लिए लखनऊ चिड़िया घर ले गई। उधर, वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में मौजूद कुछ शिकारी जंगली सुअर को पकड़ने के लिए खेतों में शिकंजा लगा देते हैं। अचानक तेंदुआ फंसने से डरे हुए शिकारी भाग गए होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed