फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard seen in Raghunathpur Tenduwa village

Sitapur News: रघुनाथपुर तेंदुवा गांव में दिखा तेंदुआ

Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Raghunathpur Tenduwa village
गोंदलामऊ (सीतापुर)। रघुनाथपुर तेंदुवा गांव में बुधवार रात तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। यहां करीब 10 दिन पहले भी तेंदुआ दिखा था। इससे ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

गोमती नदी से कुछ दूरी पर बसे रघुनाथपुर तेंदुवा निवासी परशुराम बुधवार रात करीब 10 अपने खेत में खड़ी दलहन की फसल की रखवाली करने गए थे।
उन्होंने बताया कि जब वह खेत से करीब 100 मीटर दूर थे तो टार्च की रोशनी में तेंदुआ दिखने से वह काफी डर गए। गांव की ओर भागे। भागते समय उन्होंने शोर भी मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के पहुंचने पर परशुराम सभी के साथ खेत की ओर गए लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से जा चुका था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर वन दरोगा अनिल यादव ने पगचिह्नों को देखा और तेंदुआ होने की पुष्टि की। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले जंगली जानवर ने मवेशियों को निवाला बनाया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि रघुनाथपुर तेंदुवा, उर्दहा, ककरघटा, बैसौली, खेउटा, रामपुर आदि नदी किनारे बसे गांवों में बाघ व तेंदुए की लगातार चहलकदमी बनी हुई है। वन दरोगा अनिल यादव ने बताया कि कॉम्बिंग के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed