फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard's footprints found on the banks of river Tahka

कठिना नदी के किनारे मिले तेंदुए के पग चिह्न

Wed, 19 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Leopard's footprints found on the banks of river Tahka
महोली क्षेत्र के चंद्रा गांव में तेंदुआ के पदचिन्ह मिलने पर ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम म? - फोटो : SITAPUR
महोली (सीतापुर)। महोली इलाके के चंद्रा गांव के पास नदी की तलहटी में तेंदुए के पग चिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग शुरू कर दी है। तेंदुए ने पशुओं का निवाला बनाए जाने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन

चंद्रा गांव निवासी सरदार कुलदीप सिंह को खेत में जंगली जानवर के पग चिह्न दिखे थे। इसकी जानकारी फोन के जरिये वन विभाग को दी। विभाग की टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची और पग चिह्न की जांच की। जांच में टीम को काफी दूर तक पैर के निशान दिखे। अधिकारियों ने पग चिह्न तेंदुए के होना बताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने किसी जानवर को निवाला बनाया है। टीम को मृत पशु के अवशेष मिले है। ग्रामीणों के मुताबिक नीलगाय और श्वान को तेंदुए ने निवाला बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी सीके पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर पग चिह्नों को देखा। वन क्षेत्राधिकारी सीके पांडेय ने बताया कि पग चिह्न तेंदुए के हैं। तेंदुए ने पशु का शिकार किया है। ग्रामीणों को वहां न जाने के लिए आगाह किया गया है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed