फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard's footprints found going towards the forests of Lakhimpur

लखीमपुर के जंगलों की ओर जाते मिले तेंदुए के पग चिह्न

Fri, 21 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Leopard's footprints found going towards the forests of Lakhimpur
महोली में नदी की तलहटी में तेंदुआ के पगचिन्हो की जांच करती वन विभाग की टीम। - संवाद - फोटो : SITAPUR
महोली (सीतापुर)। पिछले तीन दिनों से तेंदुए की चहलकदमी से लोग दहशत में है। तेंदुआ लगातार कठिना नदी की तलहटी में आ-जा रहा है। वन विभाग की टीम भी नदी की तलहटी में कांबिग कर लोगों को जागरूक कर रही है। वन विभाग का कहना है कि गुरुवार को नदी की तलहटी में मिले तेंदुए के पग चिह्नों के आधार पर तेंदुआ लखीमपुर जिले की ओर निकल गया है। अभी तक किसी तरह के कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

महोली क्षेत्र के चंद्रा गांव के निकट नदी की तलहटी में किसी जंगली जानवर के पग चिह्न ग्रामीणों को नजर आये थे। इसकी सूचना वन विभाग को मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई थी। जांच के बाद टीम ने पग चिह्न तेंदुए के होने की पुष्टि की थी। इसके बाद बुधवार को भी नदी के किनारे लगभग पांच किलोमीटर तक तेंदुआ ने चहलकदमी कर ग्रामीणों में दहशत भर दी थी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर ग्रामीणों को अकेले खेत में न जाने की नसीहत दे रही है। गुरुवार की सुबह टीम ने फिर से क्षेत्र में पग चिह्नों के आधार पर कांबिंग शुरू की। टीम ने नदी के किनारे हर्रैया फत्तेपुर तक कांबिंग की, जिसमें तेंदुए के पग चिह्न लखीमपुर की ओर जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी सीके पांडेय का कहना है कि पग चिह्नों के आधार से यही अनुमान लग रहा है कि शायद तेंदुआ वापस लखीमपुर के जंगलों में लौट गया है। इसके बाद भी वन विभाग की टीम क्षेत्र में कांबिंग कर रही है। ग्रामीणों से झुंड बना कर खेतों में जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed