फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard's footprints found again near the river

नदी के पास फिर मिले तेंदुए के पग चिह्न

Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard's footprints found again near the river
महोली में चंद्रागांव के नदी किनारे तेंदुए के पगचिह्न जांच करती वन विभाग की टीम। - संवाद - फोटो : SITAPUR
महोली (सीतापुर)। इलाके में तेंदुए की चहलकदमी जारी है। मंगलवार को पग चिह्न मिलने के बाद बुधवार को वन विभाग की टीम को कांबिंग के दौरान कठिना नदी के तलहटी में तेंदुए के नए पग चिह्न मिले हैं। इससे इलाके में दहशत बनी हुई हैं। वन विभाग की टीमें कांबिंग कर लोगों को एहतियात बरतने के लिए जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

महोली इलाके में मंगलवार को चंद्रा गांव निवासी सरदार कुलदीप सिंह ने अपने खेत में जंगली जानवर के पग चिह्न देखे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पग चिह्नों की जांच की थी। जांच के आधार पर वन विभाग ने पग चिह्न को तेंदुआ का होना बताया था। बुधवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की। टीम को कांबिंग के दौरान कठिना नदी की तलहटी में तेंदुए के पग चिह्न मिले हैं।
विज्ञापन

रेंजर सीके पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम लगातार कांबिंग कर रही है। बुधवार को मिले नए पग चिह्नों के आधार पर ऐसा लग रहा है कि तेंदुआ आगे की तरफ बढ़ रहा है। रेंजर ने बताया कि कठिना नदी की तलहटी में पांच किमी. तक कांबिंग की गई। इस दौरान कहीं तेंदुआ नहीं मिला है। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों से बाहर अकेले न जाने के लिए अपील कर रह रही है। लोगों को झुंड में निकलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed