{"_id":"ec171258d1de027a99578c9231c8c43f","slug":"legel-notice-to-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने खैराबाद विकास खंड क्षेत्र के ग्राम नैपालापुर की प्रधान रामबेटी को नोटिस जारी किया है। प्रधान पर आरोप है कि ग्रामसभा के सरकारी खाते से 49,500 रुपये निकालकर उसे निजी स्वार्थ में इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
शिकायत होने के बाद रुपये खाते में वापस किए जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि गांव में ह्यूम पाइप डालने के नाम पर 3 सितंबर 2013 को ग्रामसभा के सरकारी खाते से एक लाख 16 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
जिसमें 49500 रुपये निकाले तो गए, लेकिन उन रुपयों का इस्तेमाल नहीं किया गया। गांव के बबलू अवस्थी ने शिकायत की, जांच हुई तो रुपये निकाले जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
जिसमें प्रधान ने दर्शा दिया कि 49500 रुपये बैंक खाते में वापस कर दिए गए। इसी बीच बबलू ने दोबारा शिकायत की, अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि प्रधान ने रुपये जमा ही नहीं किए।
जांच के बाद प्रधान ने 2015 में उन रुपयों को जमा करने की बात कही। जिलाधिकारी ने नोटिस के माध्यम से कहा कि दो वर्ष तक सरकारी धन को निजी हित में प्रयोग किया। डीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया अनियमितता के दोषी हैं। इसलिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
15 दिवस के भीतर जवाब मांगने के साथ यह भी कहा कि यह भी बताएं कि क्यों न पद से अलग करने की कार्रवाई की जाए।