{"_id":"6765b3d569682ed1a20129e3","slug":"learned-irrigation-of-dragon-fruit-and-banana-through-drip-method-sitapur-news-c-102-1-slko1052-124012-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ड्रिप पद्धति से ड्रैगन फ्रूट व केले की सीखी सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ड्रिप पद्धति से ड्रैगन फ्रूट व केले की सीखी सिंचाई
Fri, 20 Dec 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। दो दिवसीय किसान मेले का शुक्रवार का समापन हो गया। किसानों को दो प्रगतिशील किसानों के फॉर्म का भ्रमण कराया गया। यहां किसानों ने ड्रिप सिंचाई पद्धति पर ड्रैगन फ्रूट, केले, स्ट्राबेरी की जैविक खेती के गुर सीखे, जिससे किसानों काे औद्यानिक फसलों का लाभकारी मूल्य मिल सके।
किसान मेल के दूसरे दिन कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी परिसर से किसानों को बस द्वारा एलिया ब्लॉक के प्रगतिशील किसान रोहित सिंह के इमलिया सुल्तानपुर गांव स्थित प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया, जहां ड्रिप सिंचाई पद्धति पर ड्रैगन फ्रूट, केला व उसमे इंटरक्रॉपिंग के रूप में लगे शिमला मिर्च, टमाटर व मसाला मिर्च की खेती करने की विधि जानी। किसानों को ड्रिप सिंचाई और फर्टीगेशन के बारे में जानकारी भी दी गई।
इसके बाद हरगांव ब्लॉक के प्रगतिशील किसान नवीन मोहन राजवंशी के पिछौरा गांव के प्रक्षेत्र का किसानों को भ्रमण कराया गया। यहां किसानों ने एमआईडीएच योजना के तहत ड्रिप सिंचाई पद्धति से स्ट्राबेरी की खेती के साथ जैविक खेती के गुर सीखे। नवीन मोहन राजवंशी की ओर से स्ट्राबेरी की खेती की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई गई। इससे प्राप्त होने वाले लाभ के संबंध में बताया।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी राजश्री ने बताया कि मेले के मार्फत किसानों को विभाग की योजनाओं का लाभ देने की जानकारी दी गई। उन्हें ऐसे प्रगतिशील किसानों से रूबरू कराया गया जो योजनाओं का बेहतर ढंग से फायदा उठाकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।