फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   leaders being stopped doctors transferred

माननीय रुकवाते डॉक्टरों के तबादले

Sat, 22 Aug 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 22 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
उन्होंने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का ठीकरा माननीयों के सिर फोड़ दिया। बोले, यहां के माननीय ही नहीं चाहते हैं कि ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनें। गंवई इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती की जाती है मगर कोई डॉक्टर वहां रुकना चाहता है।
विज्ञापन


हर कोई ट्रांसफर कराने को माननीय से सिफारिश कराता है और माननीय उन पर तबादला करने का दबाव बनाते हैं। यही वजह है कि यहां की स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

 
दरअसल, शनिवार को जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि, सीतापुर के भाजपा सांसद राजेश वर्मा शामिल हुए। सांसद ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर प्रगति ली। समीक्षा में रेउसा, तंबौर आदि इलाकों की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। बैठक में मौजूद सीएमओ से भी रहा नहीं गया। खड़े होकर उन्होंने भी अपना दर्द बयां किया। बोले, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर समेत समस्त स्टाफ लखनऊ व सीतापुर जिला मुख्यालय के ही नजदीक तैनाती चाहता है जब किसी की तैनाती दूरस्थ इलाकों में की जाती है तो माननीय ही उन पर तरह-तरह के दबाव बनाते हैं और उनका ट्रांसफर रोकने को कहते हैं।


इसी व्यवधान की वजह से गंवई इलाके में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। इसमें व्यवधान हो रहा है। सीएमओ की खरी-खरी सुनते ही बैठक में मौजूद लोग सन्न रह गए। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को वर्षों बाद भी सुरक्षित स्थान पर नहीं बसाने पर नाराजगी जताई गई। प्रभावित गांव काशीपुर मल्लापुर के करीब छह हजार लोगों इंदिरा आवास आवंटन पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान सपा विधायक रामपाल यादव, एमएलसी राकेश सिंह, डीएम सूर्यपाल गंगवार, सीडीओ शिवेंद्र कुमार सिंह सहित अफसर व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed