{"_id":"68c4627b60a64ae9eb0702ce","slug":"lawyers-protest-continues-in-laharpur-sitapur-news-c-102-1-stp1003-140162-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लहरपुर में वकीलों का धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लहरपुर में वकीलों का धरना प्रदर्शन जारी
Fri, 12 Sep 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर तहसील परिसर में धरना देते अधिवक्ता।
लहरपुर (सीतापुर)। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार दूर करने के लिए बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन व भ्रष्टाचार के विरुद्ध नारेबाजी की।
लहरपुर बार एसोसिएशन के आह्वान पर बृहस्पतिवार से अधिवक्ता अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर हैं। शुक्रवार को इससे वादकारियों को परेशानी हुई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कमलेश वर्मा व महामंत्री कृपा शंकर पांडेय ने बताया कि जब तक उपजिलाधिकारी व तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किया जाता और तीन वर्षों से अधिक समय से तहसील में कार्यरत कर्मचारियों को हटाया नहीं जाएगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता बालकृष्ण वर्मा की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता कन्हैया लाल तिवारी, जवाहरलाल मिश्रा, आशुतोष सिंह, जितेंद्र सिंह, सुमनदेवी, आशीष गौड, रामधन गुप्ता, रोहित पांडेय, श्रीनिवास, संजू तिवारी, अपूर्व त्रिवेदी, योगेश अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।