{"_id":"64de549707e000bcee055736","slug":"lathi-poles-in-land-dispute-12-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-1541-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, 12 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, 12 जख्मी
Thu, 17 Aug 2023 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। थान गांव थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बरा निवासी बृजेश भार्गव व मूर्तपुर निवासी चंद्रिका गौतम दोनों ने एक ही जमीन का अलग अलग बैनामा कराया था। उसी जमीन पर कब्जेदारी को लेकर गुरुवार को दोनों पक्ष लाठी-डंडे व हथियार लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए।
दोनों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें बरा के बृजेश, राम तीर्थ, राजरानी, रूपा व शिवानी जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मूर्तपुर निवासी चंद्रिका गौतम, गुड्डू समेत कुल 12 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। एसओ रामप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।