फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Laborer dies after filling air with machine in private part

निजी अंग में मशीन से हवा भरने पर मजदूर की मौत

Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after filling air with machine in private part
रेउसा (सीतापुर)। प्रेशर मशीन से एक मजदूर के निजी अंग में हवा भरने के उसकी जान चली गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मजदूर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रेउसा के ग्राम बरौली निवासी उमेश कुमार उर्फ बौर (30) इलाके में स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। आरोप है कि मंगलवार को फैक्टरी में काम करने वाले संतोष कुमार ने हंसी मजाक में फैक्टरी में लगी प्रेशर मशीन से उमेश कुमार के निजी अंग में हवा भर दी। इससे मजदूर की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

उमेश ने फैक्टरी मालिक व मुनीम से आपबीती बताई लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मजदूर को फैक्टरी के बाहर कराहते हुए देखा। उसे आननफानन में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन ने उसे रेउसा सीएचसी लेकर गए। वहां बुधवार को उमेश पांडे की सांसे थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed