{"_id":"62bc98ddcc4b371aa03f2ad4","slug":"kovid-investigation-stalled-in-district-hospital-sitapur-news-lko6374250126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में कोविड की जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में कोविड की जांच ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला अस्पताल की कोविड लैब में जांच बंद हो गई है। जिम्मेदारों की लापरवाही से जांच के लिए जरूरी सामान खत्म हो गया है। मरीजों को अब लखनऊ व लखीमपुर जाने की सलाह दी जा रही है।
जिला अस्पताल की कोविड लैब में रोजाना पांच से छह सौ जांचें होती हैं। इससे अधिक नमूने आने पर इन्हें लखनऊ भेजा जाता है। बुधवार को कई मरीज जांच कराने पहुंचे। किसी ने बताया कि ऑपरेशन के लिए 24 घंटे में रिपोर्ट की जरूरत है तो किसी ने बताया कि बाहर जाने के लिए आरटीपीसीआर जांच मांगी जा रही है।
कोविड लैब के स्टॉफ ने बताया कि जांच का सामान समाप्त हो गया है। सैंपल ले लिए गये है। अब जब सामान आएगा तभी जांच हो पाएगी। ऐसे में लोगों को लखीमपुर व लखनऊ में जांच करवाने की सलाह दी गई है। लैब प्रभारी इसकी सही जानकारी देने से आनाकानी करते रहे।
विज्ञापन
पूछने पर भड़के लैब प्रभारी
लैब प्रभारी डॉ. पीसी विश्वकर्मा से जब लैब में सामान न होने की बात पूछी तो बोले लैब के अंदर की बातें मीडिया तक कैसी पहुंच रही हैं। उसका नाम बता दीजिए, जिसने यह जानकारी दी है। वे बोले सामान आता-जाता रहता है, ऐसी कोई बात नहीं है।
लैब में कुछ तकनीकी दिक्कत आई है। यह शाम को पता चला है। गुरुवार को लैब शुरू हो जाने की उम्मीद है।
- डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल