{"_id":"d21f9d3dbd49fd9cf22a16a7a46f2c08","slug":"kotedar-s-license-revoked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार का लाइसेंस निरस्त
अमर उजाला सीतापुर
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड खैराबाद की ग्राम पंचायत रस्यौरा के उचित दर विक्रेता का लाइसेंस एसडीएम बीएन यादव ने निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई वितरण में अनियमितता की शिकायत सही मिलने पर की गई है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि तहसील दिवस में रस्यौरा के ग्रामीणों ने कोटेदार बाबू पर वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में अनियमितता की शिकायत को सही ठहराया है। इसके आधार पर कोटेदार बाबू का लाइसेंस निरस्त करते हुए जमानत राशि जब्त कर ली गई है। रस्यौरा की उचित दर विक्रेता की दुकान बिजौरा से संबद्ध कर दी गई है।
विज्ञापन