{"_id":"572cdc5e4f1c1bb9305cd045","slug":"knupria-and-sankalp-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में कनुप्रिया व 12वीं में संकल्प टॉपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं में कनुप्रिया व 12वीं में संकल्प टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10 वीं (आईसीएसई) व (आईएससी) के नतीजे शुक्रवार दोपहर घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
घोषित परिणामों में 12वीं में रीजेंसी पब्लिक स्कूल के संकल्प सैनी ने जिले में टॉप किया है। उन्हें 98.25 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं 10वीं में इसी कॉलेज की कनुप्रिया अग्रवाल टॉपर बनीं। कनुप्रिया को 95.40 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटर की टॉप थ्री फेहरिस्त में छह विद्यार्थी रीजेंसी पब्लिक स्कूल के हैं। खास बात यह है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में रीजेंसी पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। अधिकतर मेधावी इसी कॉलेज के हैं।
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के नतीजे शुक्रवार दोपहर बाद घोषित कर दिए गए। इन नतीजों को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता देखी गई। विद्यार्थी समय से पहले ही साइबर कैफे व मोबाइल पर रिजल्ट सर्च करने का प्रयास करते दिखे।
ऐसे में कई जगहों पर वेबसाइट पर लोड बढ़ने से रिजल्ट सर्च करने में परेशानी भी हुई। दोपहर में जैसे ही नतीजे घोषित हुए एकाएक विद्यार्थियाें में खुशी की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर छात्रों ने बधाई दी। स्कूलों ने भी अपने कैंपस में रिजल्ट देखने का इंतजाम किया था।
इंटर में रीजेंसी पब्लिक स्कूल के संकल्प सैनी ने 98.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर शौर्य शुक्ला रहे। शौर्य को 93.25 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से विक्रांत अग्रवाल व सौम्या सिन्हा रहीं। जिन्होंने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।
चौथे पायदान पर इसी कॉलेज के रवनीत सिंह रहे। मोहम्मद अनस ने 91 फीसदी अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। इसी प्रकार हाईस्कूल में कनुप्रिया अग्रवाल ने 95.40 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान श्रेयांश चौहान ने 93.40 अंक अर्जित कर प्राप्त किया।
तीसरे स्थान पर 93.20 अंक अर्जित कर उत्कर्ष अग्रवाल रहे। डॉन बॉस्को महमूदाबाद के छात्र संस्कार गुप्ता व वैभव शर्मा ने 93-93 फीसदी अंक अर्जित कर चौथा मुकाम हासिल किया। पांचवें स्थान पर रीजेंसी पब्लिक स्कूल के छात्र शैल राज रहे। उसे 92.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए।