{"_id":"2ca7489d42abc58a50233f629f88e45b","slug":"killed-innocent-by-pressig-the-throat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्ट से गला कस कर मासूम को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्ट से गला कस कर मासूम को मार डाला
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारीजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। महोली का आठ वर्षीय बालक शुक्रवार शाम घर से खेलने के लिए निकला था।
विज्ञापन
उसके बाद से वह लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। शनिवार सुबह होते ही परिवार के लोग फिर से तलाश में निकले। इस बीच कुछ लोग गांव के बाहर निकले तो एक खेत में बालक की लाश पड़ी मिली। खबर पाकर पुलिस टीम भी पहुंची। एएसपी जेपी सिंह ने भी मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बालक की शर्ट से ही उसका गला कस दिया गया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस भी इसी बिंदु पर जांच कर रही है। घटना को लेकर मृतक के परिवारीजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उन लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन