फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   kidnapping and raping a teenager

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म

Mon, 16 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
kidnapping and raping a teenager
मानपुर (सीतापुर)। एक पिता ने आरोप लगाया कि शनिवार रात घर से निकली उसकी बेटी का दो लोगों ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मगर पुलिस ने सिर्फ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में फेरबदल होगा।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शनिवार रात घर से बाहर गई थी। रात दो बजे जब आंख खुली तो बेटी घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला। रविवार शाम को लोगों की सूचना पर किशोरी के पिता को बेटी बेहोशी की हालत में गांव में ट्यूबवेल पर बने कमरे की छत पर मिली।
विज्ञापन

पिता ने मानपुर थाने में तहरीर दी। पिता ने आरोप लगाया कि भिठौली निवासी अरुण कुमार व सिकटिहा निवासी सुलखे ने उसकी पुत्री का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं एसओ अरविंद कटियार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और बयानों के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed