फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Khatu Shyam's trail journey came out with pomp

धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

Mon, 14 Mar 2022 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam's trail journey came out with pomp
फाल्गुन निशान यात्रा में फूलों व गुलाल खेलते श्रद्घालु।- संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। खाटू वाले श्याम तेरा ही सहारा, तेरे सिवा दुनिया में कोई न हमारा। जिस घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है, जिस घर का छोटा बच्चा भी श्री श्याम की माला जपता है, वहां श्याम का पहरा रहता है... कुछ इसी तरह के खाटू श्याम के भजनों पर रविवार को भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं ने नाचते गाते निशान यात्रा निकालकर पूरे शहर में फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

दादी बाबा परिवार की तरफ से रविवार को खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। महिलाओं ने इस दौरान फूलों व गुलाल की जमकर होली खेली। खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाकर पूरा माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

इस समय फाल्गुन उत्सव चल रहा है। इस उत्सव के तहत राणी सती मंदिर में स्थित खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा पूरे शहर में रविवार को धूमधाम के साथ निकाली गई। यह यात्रा लालबाग चौराहा, आंख अस्पताल होते हुए विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जमकर फूलों व गुलाल की होली खेली। वह भगवान के भजनों पर झूमते रहे। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पुष्पों की वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस भी मार्ग से होकर यह यात्रा निकली वहां पर खड़े लोग यात्रा को देखते रहे। पुष्प वर्षा, रंग-गुलाल उड़ाते आगे बढ़ रही निशान यात्रा को देखकर हर कोई रोमांचित हो उठा। पूरे शहर से होते हुए मंदिर पर आकर यात्रा का समापन हुआ। उसके बाद विधि विधान से पूजा पाठ का आयोजन किया गया। शाम के समय प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का फल प्राप्त किया।
युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम के व्यवस्थापक मनीष लाठ ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से मन की शुद्धि के साथ-साथ आंतरिक प्रसन्नता को बल मिलता है। यह कार्यक्रम हर वर्ष होता है। इस बार भी बड़े ही धूमधाम के साथ कार्यक्रम किया गया है। निशान को मंदिर से उठाकर पूरे शहर में यात्रा कराई गई। इसके बाद वापस आकर प्रभु के श्री चरणों में उसे अर्पित किया गया। इस दौरान मिली लाठ, शिल्पी लाठ, नीरज कनोडिया, ज्योति जायसवाल, पूनम भरतिया, मंजू बंसल, सोनल शाह, अंकिता अग्रवाल, अर्चना जिंदल, रेनू लाठ, मनोज शाह, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
खाटू श्याम को लगाया 56 भोग
दादी बाबा परिवार की ओर से खाटू श्याम को रिझाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां की गईं। पूरे दिन श्रद्धालु कार्यक्रम में व्यस्त रहे। शाम को मंदिर में 56 भोग लगाकर भगवान के श्री चरणों में उसे अर्पण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी मन्नतें भी खाटू श्याम से मांगने के लिए अरदास लगाई।
जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत
पूरे शहर में निकाली गई निशान यात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत सत्कार किया। ठंडाई पिलाई और साथ ही फूलों की होली भी खेली, इससे माहौल में और चार चांद लग गए।
रात को भजनों पर झूमे भक्त
खाटू वाले श्याम के कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए दादी बाबा परिवार की ओर से पूरी तैयारियां की गईं थी। रात में भजन का कार्यक्रम हुआ। इसमें गायक ने खाटू वाले श्याम के भजनों को गाकर माहौल और भक्तिभाव से भर दिया। भजन पर श्रद्धालु झूमने और नाचने को मजबूर हो गए।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
पूरे शहर में धूमधाम के साथ निकाली गई निशान यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यात्रा में सैकड़ों की तादात में महिला, पुरुष, बच्चे तक शामिल थे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed