फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kewani's flood submerged fields and roads

Sitapur News: केवानी की बाढ़ से खेत व रास्ते डूबे

Mon, 15 Sep 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kewani's flood submerged fields and roads
रास्ते में भरे बाढ़ के पानी के बीच से होकर गुजरते ग्रामीण।
जहांगीराबाद (सीतापुर)। केवानी नदी में उफान आने से तटवर्ती इलाका बाढ़ की चपेट मे आ गया है। बाढ़ का पानी पुल के उत्तरी किनारे से निकल कर आबादी की ओर बढ़ रहा है। त्रिलोकपुर व कर्बला जाने वाला रास्ता बाढ़ के पानी से लबालब है।
विज्ञापन

कई बीघा फसलें जलमग्न हो गई है। बाढ़ के पानी से हौदा तालाब लबालब हो गया है। अगर पानी इसी तरह से बढ़ता रहा तो किसी भी समय जहांगीराबाद में बाढ़ का पानी घुस सकता है। संभावित बाढ़ को लेकर लोग सहमे हुए हैं। गिरिजापुरी के तीनों बैराजों से रविवार को 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन


गिरिजापुरी के बैराजों से रोजाना छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी से केवानी नदी उफान पर है। नदी से बाहर निकलकर पानी खेत व रास्तों पर भर रहा है। त्रिलोकपुर व कर्बला मार्ग बाढ़ की चपेट में है। पानी के बीच से होकर लोग आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान हाफिज सुफियान ने बताया कि खेत जाने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी भर गया है। पानी लगातार बढ़ रहा है। अब अगर केवानी नदी में और पानी छोड़ा गया तो जहांगीराबाद और उसके आसपास गांवों की स्थिति भयावह हो जाएगी। गांव के आसपास खेतों में लगी धान, मकाई, उरद व गन्ना की फसल को भारी नुकसान होगा।


किसान प्रहलाद ने बताया कि रास्ते पर पानी ज्यादा हो जाने से खेत जाना मुश्किल हो जाएगा। त्रिलोकपुर के रहने वाले आदित्य गौड़ ने कहा कि इसी रास्ते पर होकर त्रिलोकपुर व पुरवा गांव के लोगों तथा छात्र-छात्राओं का आवागमन रहता है। शनिवार को बच्चों को डेढ़ किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके विद्यालय जाना पड़ा। अगर पानी और बढ़ा तो आवागमन मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed