{"_id":"62c9c5ccbf257f4fb476179c","slug":"kendriya-vidyalaya-to-be-built-in-kanwakheda-sitapur-news-lko638881846","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनवाखेड़ा में बनेगा केंद्रीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनवाखेड़ा में बनेगा केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले को एक नये केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलेगी। यह केंद्रीय विद्यालय शहर के सटे कनवाखेड़ा इलाके में बनाया जाएगा। इसके लिए दो हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही विद्यालय भवन बनने की कवायद शुरू होगी। इससे जिले के विद्यार्थियों को 12वीं तक की पढ़ाई करने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
शहर में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के पास एक केंद्रीय विद्यालय संचालित है। इस केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। इस विद्यालय में दो शिफ्टों में पढ़ाई कराई जा रही है। प्रति वर्ष केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए मारामारी मचती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहरवासियों में इस विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए कितना क्रेज है। अब शहर में दूसरा केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा।
इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जिला प्रशासन से जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इस पर सदर तहसील प्रशासन ने शहर से सटे कनवाखेड़ा में विद्यालय भवन बनाने के लिए दो हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है। इस जमीन पर विद्यालय का भवन बनेगा। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया कि कनवाखेड़ा में केंद्रीय विद्यालय का भवन बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। प्रस्ताव को शासन को भेज दिया जाएगा।