{"_id":"4b95a2848860dbb71c61003a4b5eab77","slug":"karva-chauth-tomorrow-whipping-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ कल, सजा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ कल, सजा बाजार
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ त्यौहार को लेकर बाजार में धूम मची है। इस बार चांदी व पीतल के आकर्षक करवा महिलाओं को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन
मिट्टी के करवा भी आकर्षक तरीके से सजाए गए हैं। पिछले बरस के मुकाबले चांदी के दामों में गिरावट के चलते इनकी बिक्री खूब हो रही है।
करवा चौथ शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। जगह-जगह पर करवा चौथ पूजन सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। इस बार चांदी के करवा में कई तरह के आइटम आए हैं।
पांच हजार से लेकर तीस हजार तक के करवा बाजार में मौजूद हैं। इनमें चार से पांच हजार के मध्य करवा महिलाओं को खूब भा रहे है। इनकी जमकर बिक्री हो रही है।
वहीं पीतल के करवा 425 रुपये किलो बिक रहे हैं। जिसमें एक से दो किलो के मध्य महिलाएं खरीद रही हैं। इसी प्रकार मिट्टी के करवा भी आकर्षक तरीके से सजाए गए हैं।
विज्ञापन
इनकी कीमत 20 से लेकर 60 रुपये के मध्य है। सुहागिनें इन करवा को खरीदने में भी दिलचस्पी दिखा रही हैं। वहीं बताशा, चूरा, सींक की भी बिक्री जोरों पर है।
पांच हजार में मिल रहा चांदी करवा
चांदी के करवा महिलाएं पसंद कर रही हैं। इनमें चार से पांच हजार रेंज के करवा अधिक बिक रहे हैं। इससे ऊपर के कीमत के करवों की भी बिक्री हो रही है।
-आशीष मेहरोत्रा, आभूषण विक्रेता
पीतल के करवों की मांग अधिक
पीतल के तमाम तरह के करवा मौजूद हैं। जिसमें एक से दो किलो के मध्य के करवा लोगों को पसंद आ रहे हैं। इसका क्रेज महिलाओं में खूब है।
-अजय कुमार, बर्तन व्यापारी
10 में बिका पूजा कैलेंडर
करवा चौथ के पांच से 10 रुपये तक के कैलेंडर बिक रहे हैं। इसी प्रकार चूरे का रेट 30 रुपये किलो है। बताशा 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। जबकि सींक दो रुपये में एक बंडल बिक रही है।
विज्ञापन