फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Karnataka team arrives to oversee CFC operations

Sitapur News: सीएफसी का संचालन देखने पहुंचा कर्नाटक का दल

Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Karnataka team arrives to oversee CFC operations
सीतापुर। कर्नाटक की आयुक्त उद्योग की अगुवाई में शहर आए पांच सदस्यीय दल ने सीएफसी का दौरा किया। दल में शामिल सदस्यों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) की तर्ज पर कर्नाटक सरकार भी इसी तरह की योजना संचालित करने की तैयारी में है। इसी के लिए संचालन से जुड़ी बारीकियां सीखने के लिए कर्नाटक की आयुक्त उद्योग सत्यभामा की अगुवाई में पांच सदस्यीय अफसरों का दल प्रदेश भ्रमण पर आया है।
विज्ञापन

कर्नाटक के अफसरों की टीम ने बुधवार को जिले के बिसवां तहसील क्षेत्र के भगवानपुर माफी स्थित सीएफसी (कॉमन फैसेलिटी सेंटर) का भ्रमण किया। प्रदेश के सर्वोत्तम ओडीओपी प्रैक्टिस में शुमार सवा दो करोड़ की लागत से स्थापित इस सीएफसी में कच्ची सामग्री के भंडारण के साथ ही कॉमन प्रोसेसिंग सेंटर, डिजाइनिंग एंड सैंपलिंग सेंटर तथा डिस्प्ले एंड एग्जीबिशन सेंटर का संचालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के डिप्टी कमिश्नर उद्योग आशीष गुप्ता ने कर्नाटक से आए दल के सदस्यों को बताया कि इस सीएफसी में 10 प्रतिशत एसपीवी व 90 प्रतिशत अंशदान सरकार ने दिया है। यहां दरी बनाने के लिए पानीपत से कम दरों पर कच्चा माल बुनकरों को उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार उद्योग विभाग व मनरेगा के समन्वय से यहां सीएफसी के लिए मार्ग बनवाया गया है। कर्नाटक के अफसरों की टीम सीएफसी का कामकाज देख काफी प्रभावित हुई। इस मौके पर ओडीओपी प्रकोष्ठ के असिस्टेंट कमिश्नर प्रभात रंजन शुक्ला, जोनल कंसल्टेंट ई एंड वाई नीरज आद्या, एसपीवी अध्यक्ष हाजी रफीक व सचिव हयात कौसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed