{"_id":"05e75989c2f655c372f4f8f4467c9c48","slug":"karawa-chouth-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरवा चौथ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरवा चौथ आज
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा में प्रयोग होने वाली सामग्री के अलावा साड़ी, ज्वैलरी व चूड़ियों की दुकानें भी गुलजार रहीं। सौभाग्यवती महिलाएं आज सुहाग की लंबी उम्र की कामना निर्जला व्रत रख कर करेंगी। शाम को चंद्रोदय के बाद अर्घ्य देकर ही व्रत का पारायण होगा।
विज्ञापन
शहर के मुख्य चौराहे लालबाग से बाजार की ओर जाने वाली रोड पर खरीददारों की भीड़ के चलते जाम लगा रहा। महिलाएं ग्रुप बनाकर बाजार पहुंचीं। लंहगा-चुनरी, साड़ी, चूड़ी, ज्वैलर्स व करवा, चूरा की दुकानों पर काफी भीड़ रही। सभी अपनी पसंद की चीजें खरीदने की जल्दबाजी में दिखीं।
विज्ञापन
सभी महिलाएं अपनी-अपनी योजना के मुताबिक खरीददारी करने घरों से निकली थीं। कोई नई साड़ी पसंद कर रहा था तो किसी को लंहगा- चुनरी व चूड़ी, ज्वैलरी खरीदने की जल्दी थी।
विज्ञापन