फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kanwariyas got angry due to vandalism in the trolley

Sitapur News: ट्राॅली में तोड़फोड़ से भड़के कांवड़िये

Sun, 30 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 30 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas got angry due to vandalism in the trolley
सात लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा, शुरू हुई यात्रा
विज्ञापन

जहांगीराबाद (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र में कांवड़ियों की ट्राॅली पर दूसरे समुदाय के लोगों ने तोड़फोड़ की। इसके बाद से गांव में तनाव है। क्षेत्र के गांव रेवान गांव में शनिवार को ताजियेदारों ने एक व्यक्ति के घर के किनारे लगे पेड़ को उखाड़ कर फेंक दिया गया था। इसके बाद दो होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई थी। रविवार सुबह एक बाइक पर सवार तीन युवक उसी घर के सामने आए और गाली-गलौज कर चले गए। थोड़ी देर बाद कुछ अराजक तत्व गांव स्थित मंदिर के पास कांवड़ यात्रा के लिए सजाई जा रही ट्राॅली पर चढ़ गए। डीजे पलट कर तार और लाइट फेंक दी। इसके बाद गांव व आसपास के तमाम लोग मंदिर पर इकट्ठा हो गए व एक उपद्रवी को पकड़ कर होमगार्ड के हवाले कर दिया। आरोप है कि किसी सिपाही के दबाव में होमगार्ड ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख नरेंद्र कुमार साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ संतोष कुमार भी गांव पहुंच गए, लेकिन कांवड़िये एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे और यात्रा रोक दी। दोपहर बाद एसडीएम बिसवां पीएल मौर्य व सीओ अभिषेक पहुंचे। काफी मनाने पर यात्रा शुरू की गई। एसओ संतोष ने बताया कि वकील, जीशान, तालिब, सोनू, सईद, रुस्तम व नफीस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में भारी पुलिसबल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed