{"_id":"9fc7419545661c9958a6dd8339106914","slug":"kamlapur-sugar-mill-to-kick-off-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू हो सकती कमलापुर शुगर मिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू हो सकती कमलापुर शुगर मिल
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय चीनी मिल मजदूर संघ कमलापुर की बैठक शुक्रवार को मैग्ना शुगर मिल गेट पर हुई। बैठक में संगठन मंत्री अरुण तिवारी ने कहा कि बंद पड़ी मिल को केसी ग्रुप ने खरीद लिया है।
विज्ञापन
जिसके बाद छह साल बाद शुगर मिल के चालू होने की आस जगी है। उन्होंने बताया कि उत्पादन वर्ष 2007-08 के बाद कर्मचारियों को सूचना दिए बगैर शुगर मिल अचानक बंद कर दी गई और कर्मियों को सेवा मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
अब केसी ग्रुप द्वारा बंद मिल खरीद लिए जाने से इसके चालू होने की उम्मीद जगी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कर्मचारी संघ द्वारा केसी ग्रुप के प्रबंधन से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिसके माध्यम से कर्मचारियों का समायोजन, पुराना वेतन भुगतान, भविष्य निधि व सेवा की तारतम्यता बनाए रखने का आग्रह किया जाएगा। उधर, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।