{"_id":"662d236b479f359a950d7525","slug":"juice-corner-ashes-in-flames-sitapur-news-c-102-1-stp1001-112986-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लपटों में जूस कार्नर राख, लोगों ने बचाया एटीएम बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लपटों में जूस कार्नर राख, लोगों ने बचाया एटीएम बूथ
Sat, 27 Apr 2024 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 27 Apr 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
धू-धूकर जला जूस कार्नर।
सीतापुर। लालबाग चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक जूस की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लपटें उठती देख चौराहे पर अफरातफरी मच गई। लपटों ने दुकान से सटे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के बाहरी हिस्से को अपनी जद में ले लिया। इस बीच स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
लालबाग चौराहे पर प्रेम नगर निवासी मयंक नरूला की जूस की दुकान है। मयंक का कहना है कि वह दुकान बंद कर घर पहुंचा ही था कि अचानक आग लगने की सूचना मिली। दमकल टीम को सूचना देने के साथ ही स्थानीय दुकानदार व राहगीर पानी से भरी बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए।
तेज लपटों की वजह से दुकान के पड़ोस में स्थित पंजाब नेशनल बैंक का बोर्ड व फर्नीचर भी जल गया। दुकानदार मयंक नरूला का कहना है कि करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।