{"_id":"572e33524f1c1ba2125ccef7","slug":"join-service-to-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्क्सशीट में नंबर बढ़ा हथियाई नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्क्सशीट में नंबर बढ़ा हथियाई नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
अंतिम तिथि से पहले भरें फॉर्म
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्दू शिक्षक भर्ती में एक शिक्षक ने फर्जीवाड़ा कर नौकरी हथिया ली। मोेअल्लिम ए उर्दू के अंकपत्र में थ्योरी व प्रैक्टिकल में नंबर बढ़ा लिए। जबकि टीईटी प्रमाणपत्र व काउंसलिंग के समय लगाए गए अंकपत्रों में नंबर भिन्न मिले हैं। इसका खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना से हुआ है।
विज्ञापन
2016 के मार्च व अप्रैल में उर्दू शिक्षकों की परिषदीय विद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया में अलीमुद्दीन का सहायक अध्यापक पद पर पिछड़ी जाति में चयन हुआ। अलीमुद्दीन ने काउंसलिंग के समय मोअल्लिम ए उर्दू अंकपत्र में थ्योरी में 400 में से 248 व प्रैक्टिकल में 200 में से 125 अंक दर्शाए।
विज्ञापन
इस अंकपत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त कर ली है। इसके बाद खैराबाद के सुजावलपुर निवासी महबूब अली ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद से आरटीआई के तहत अलीमुद्दीन द्वारा टीईटी प्रमाणपत्र रिसीव करते समय लगाए गए अंकपत्रों की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
जिसमें डायट की तरफ से दी गई सूचना में अलीमुद्दीन के मोअल्लिम ए उर्दू थ्योरी में 400 में से 168 व प्रैक्टिकल में 200 में से 105 नंबर प्राप्त होने की जानकारी दी गई है। इससे स्पष्ट होता है कि अलीमुद्दीन ने फर्जीवाड़ा कर नौकरी प्राप्त कर ली। उन्होंने प्रैक्टिकल में 20 व थ्योरी में 80 नंबर बढ़ा लिए हैं।