फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   JNCC team won the match

Sitapur News: जेएनसीसी की टीम ने जीता मैच

Thu, 06 Mar 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
JNCC team won the match
सिधौली। कस्बे के पड़ाव मैदान पर आयोजित एसबीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएनसीसी क्रिकेट टीम ने उद्घाटन मैच में जीत हासिल की। टूर्नामेंट का उद्घाटन नायब तहसीलदार शशिबाला ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर जेएनसीसी के कप्तान रोमन ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए जेएनसीसी की टीम ने 10 ओवर में 152 रन बनाए। शुभम अवस्थी ने सर्वाधिक 40 व ऋषि पांडेय ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बल्लई क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी 142 रन पर ढेर हो गए। मैच में तीन विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी अशोक को मैन ऑफ द मैच का खिताब और विजयी टीम के कप्तान रोमन को मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार शशिबाला ने ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान आयोजक आरजू सिंह, देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed