{"_id":"58445a714f1c1bde21a8645a","slug":"jija-murdered-sali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से काटकर साली का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से काटकर साली का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
axe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारूबेहड़ में एक जीजा ने कुल्हाड़ी से काटकर साली की हत्या कर दी। घटना तब हुई जब साली मां के साथ ससुराल से मायके जा रही थी। रास्ते में वारदात होने से सनसनी फैल गई। लोग मौके पर जुटे और तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया वारदात के पीछे जमीनी रंजिश लग रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच चल रही है। आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रेउसा थाना क्षेत्र के राजापुर कलां गांव निवासी सीतला प्रसाद की बेटी गुडान (28) की शादी रेउसा इलाके के मारूबेहड़ गांव निवासी रवींद्र कुमार के साथ 2012 में हुई थी। मारूबेहड़ में ही सीतला प्रसाद की बड़ी बेटी सुरसता, अवधेश को ब्याही थी।
विज्ञापन
गुडान को विदा कराने के लिए उसकी मां जगरानी रविवार सुबह मारूबेहड़ पहुंची थी। करीब आठ बजे गुडान को मां विदा कराने के बाद साथ लेकर गांव राजापुर कलां जा रही थी। जब वह मारूबेहड़ में ही सेतु निगम कैंप के पास पहुंची, तभी गुडान का जीजा अवधेश कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया।
उसने कुल्हाड़ी से गुडान के सिर पर वार कर दिया। इससे गुडान की मौके पर ही मौत हो गई। साली की हत्या के बाद अवधेश भाग निकला। इसके बाद वहां लोग एकत्र होने लगे। खबर पाकर गुडान के ससुराल वाले भी पहुंच गए।
जानकारी पर सीओ बिसवां शेषमणि पाठक, एसओ डीके सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ डीके सिंह का कहना है कि मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी अवधेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
प्रथम दृष्टया घटना के पीछे मृतका के मायके की जमीन का मामला सामने आ रहा है। घटना को लेकर कई और चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गुडान और जीजा अवधेश के बीच कुछ चल रहा था। हालांकि, पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।